एक शब्द

एक शब्द है ईश्वर,
इसे पुकार कर तो देखो,
सब कुछ पा ना लो तो कहना |

एक शब्द है मुकद्दर
इससे लड़कर देखो,
हार ना जाओ तो कहना |

एक शब्द है मोहब्बत
इसे कर के देखो,
तड़प ना जाओ तो कहना

एक शब्द है वफा
जमाने में न मिलती,
कहीं ढूंढ़ पाओ तो कहना |

एक शब्द है जुदाई,
इसे सह कर तो देखो,
टूट कर बिखर ना जाए तो कहना |

एक शब्द है आँसू
दिल में कितना भी छुपा कर रखो,
आँखों से ना निकल जाए तो कहना |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *