शव को जलाते क्यों हैं?
सनातन धर्म में किसी की मृत्यु के उपरांत उसके शव को जलाने का विधान है। शरीर से प्राण निकलने के पश्चात बहुत जल्द ही मानव शरीर सडऩे लगता है, शरीर में कीड़े पडऩा शुरू हो जाते हैं। ऐसे में शरीर से दुर्गंध आना भी शुरू हो जाती है। जो कि जीवित मनुष्य के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अधिक हानिकारक है। इसी वजह से मृत शरीर को जल्द से जल्द जलाने की प्रथा लागू की गई है। परंतु शव को जलाया ही क्यों जाता है? इस संबंध में धर्म शास्त्र के अनुसार जलाने से मृत शरीर से उत्पन्न होने वाले सभी संक्रामक कीटाणु, दुर्गंध आदि शत-प्रतिशत नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जलाने से ऐसा भी माना जाता है कि पंचभूतों (अग्नि, जल, वायु, पृथ्वी, आकाश) से बना शरीर उसी में विलीन हो जाता है।