क्यों और कैसे बर्तन घर में नहीं रखना चाहिए?

आपके घर में बर्तन बता देते हैं कि आप किस स्तर का जीवन यापन कर रहे हैं। इसी वजह से आजकल डिजाइनर बर्तनों का क्रेज बढ़ रहा है। इसी क्रेज के चलते कई घरों में पुराने या टूटे-फूटे बर्तन में संभालकर अलग रख दिए जाते हैं, जो कि अशुभ माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता बढ़ती है और कई तरह की हानि उठाना पड़ती है।

हमेशा से ही इस बात पर जोर दिया जाता है कि घरों में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए, ना ही कभी ऐसे बर्तनों में भोजन करना चाहिए। इस संबंध में धार्मिक तथ्य यह है कि ऐसा करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त नहीं होती। जो व्यक्ति टूटे-फूटे बर्तनों में भोजन करता है उससे लक्ष्मी रूठ जाती है और उसके घर में दरिद्रता पैर पसार लेती है। ऐसा होने पर कई प्रकार के आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता है।

टूटे-फूटे बर्तनों को वास्तुशास्त्र द्वारा भी अशुभ माना गया है। जिस घर में ऐसे बर्तन रखे जाते हैं वहां वास्तुदोष रहता है। ऐसे में वास्तुदोष दूर करने के लिए बहुत से अन्य उपाय करने के बाद भी यह दोष दूर नहीं होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रीय हो जाती है। घर से सभी टूटे-फूटे, बेकार बर्तनों को दूर कर देना चाहिए। इससे वास्तु दोष समाप्त होता है और घर में सब अच्छा होने लगता है।

बेकार बर्तन में भोजन करने से हमारे विचार नकारात्मक बनते हैं। जैसे बर्तनों में हम खाना खाते हैं हमारा स्वभाव भी वैसा ही बन जाता है। इसी वजह से अच्छे और साफ बर्तनों में भोजन करें। इससे आपके विचार भी शुद्ध होंगे और सकारात्मक ऊर्जा का शुभ प्रभाव आप पर पड़ेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *